Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 May 2022 3:28 pm IST


सत्यापन समिति ने किया डिग्री कॉलेज कांडा का निरीक्षण


बागेश्वर (कांडा): सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की सत्यापन समिति ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कांडा काभौतिक सत्यापन किया। सत्यापन समिति ने सबसे पहले महाविद्यालय भवन को देखा। इसके बाद पुस्तकालय, सभागार कक्ष, स्मार्ट क्लास, खेल कक्ष, विज्ञान संकाय की प्रयोगशाला, रूषा भवन,कंप्यूटर कक्ष इत्यादि को देखा। इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों की संबद्धता के विषय में जानकारी ली। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक ने उन्हें जानकारी दी। साथ ही कॉलेज की समस्याओं से भी अवगत कराया। समिति ने कॉलेज की व्यवस्था पर संतोष जताया। प्राचार्य की पीठ भी थपथपाई।