Read in App


• Tue, 25 May 2021 7:31 am IST


उत्तराखंड : पति-पत्नी को ससुराल बुलाकर जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज


हरिद्वार में एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसका कहना है कि पिछले दिनों ससुराल वालों ने उसे और उसके पति को घर बुलाया। जब वो घर पहुंची तो उसके कमरे से सामान गायब मिला। मायके वालों ने उसे शादी के वक्त एक कार भी दी थी, वो कार भी कहीं नहीं दिखाई दी। महिला ने जब ससुराल वालों से इस बाबत पूछा तो परिजनों ने उसके संग मारपीट की।

पीड़ित महिला ने अब अपने ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना रुड़की की है। पीड़ित गुलिस्ता यहीं पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहती है। गुलिस्ता ने बताया कि 18 फरवरी 2020 को उसकी शादी सहारनपुर में रहने वाले फिरोज से हुई थी। फिरोज पुणे की एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि गुलिस्ता रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।