Read in App


• Sat, 15 May 2021 11:53 am IST


फलक सुतेड़ी ने संगीत प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान


चंपावत-जिले की होनहार बेटी फलक सुतेड़ी ने राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के 54 देशों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। रिटायर्ड प्रो. बीड़ी सुतेड़ी की पोती और आईबीएम दक्ष के एमडी सचिन सुतेड़ी की बेटी जो कि नोएडा के पाथवेज स्कूल में 11वीं की छात्रा हैं, उन्होंने म्यूजिक कॉलेज ऑफ लंदन की ओर से आयोजित राष्ट्रमंडल संगीत कंपोजिशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है।
इसमें 54 देशों के 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। फलक की ओर से कोरोना महामारी की थीम पर आधारित गाने की धुन कंपोज की थी। इसमें प्रवासियों के दर्द और उनकी समस्याओं और पीड़ा को दर्शाया था। फलक की माता चेताली सुतेड़ी मैजिक एडटेक में मैनेजिंग कंसलटेंट हैं।