Read in App


• Sun, 10 Mar 2024 4:26 pm IST


पूर्व CM कोश्यारी ने किया किसान मेले का शुभारंभ, कृषक महिलाओं से ली उत्पादों की जानकारी


रुद्रपुरः 115वें अखिल भारतीय किसान मेला पंतनगर का आज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों द्वारा लगाई गई स्टाल का निरीक्षण कर जानकारियां भी ली.

भारतीय किसान मेला पंतनगर का महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शुभारंभ किया. उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टाल का भ्रमण किया और स्टाल में लगाए गए मॉडल के बारे में छात्र और छात्राओं से जानकारी भी ली. उन्होंने महिला समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में किसानों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नए-नए प्रयोग करती रहती है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के दिए गए सुझाव से खेती करने पर किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है.