Read in App


• Thu, 24 Jun 2021 8:40 am IST


नियोजन समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी बजट पास करने पर उठाए सवाल


बागेश्वर-हड़ताली जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्यों ने जिपं. की नियोजन समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी बजट पास करने पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि कायदे-कानूनों को दरकिनार कर जिला पंचायत को संचालित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष और हड़ताली सदस्यों ने एक स्वर से कहा है कि जिपं की अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई होने तक उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर वह लोग न्यायालय की शरण में जाएंगे। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं के आठ सदस्यों ने मंगलवार को आठवें दिन भी जिपं परिसर में धरना दिया। उन्होंने अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की। जिपं उपाध्यक्ष के साथ ही जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा, रेखा देवी ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में जिला पंचायत में नियोजन समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नई समिति का गठन न करने का मामला उठाया है।