Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 5:10 pm IST


राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह अपने संसाधनों से कर रहे हैं खेल मैदान का निर्माण


 क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह जंगपांगी गंगू स्थानीय युवाओं की परेशानी को देखते हुए अपने संसाधनों से खेल मैदान का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन उनके लिए बगैर खेल मैदान के तैयारी करना मुश्किल हो रहा है। कई बार प्रशासन से मैदान का निर्माण करने की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अनदेखी के चलते उन्होंने खुद के संसाधनों से मैदान के विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया है। कहा इसी मैदान से निकलकर क्षेत्र की बेटी श्वेता वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हैं। आस्था कुमारी प्रदेश की फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। किसी तरह छोटे मैदान में उन्होंने तैयारी की। लेकिन इस मैदान के विस्तारीकरण के सरकारी प्रयास नहीं हुए हैं।