Read in App


• Thu, 28 Jan 2021 7:08 pm IST


प्रोपर्टी विवाद में हुई थी राजू बॉक्सर की हत्या, चार गिरफ्तार


देहरादून। नेहरू कॉलोनी छेत्र में प्रॉपर्टी डीलर राजेन्द्र पुंडीर उर्फ राजू बॉक्सर की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया है। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इस इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रोपर्टी विवाद में राजू बॉक्सर की हत्या की गई है।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से हत्या की प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए है। आरोपियों की पहचान शावेज खान पुत्र इनायतुल्ला खान निवासी अजबपुर, विनय काम्बोज पुत्र सुशील काम्बोज निवासी बिहारीगढ़ यूपी, अनिकेत पुत्र संजय काम्बोज निवासी बेहट सहारनपुर तथा फरीद खान पुत्र कासिम निवासी मोथरोवाला के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार कल रात करीब 10:15 बजे माता मंदिर रोड पर एक स्कूटी सवार दो युवकों ने राजू बॉक्सर को गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस जांच पड़तात में विनय काम्बोज का नाम प्रकाश में आया की मृतक राजेंद्र पुंडीर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

शावेज विनय काम्बोज का दोस्त है। जिसके बाद पुलिस ने पहले शावेज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान शावेज ने अपनी जुर्म कबूल करते हुए अन्य साथियों का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।