Read in App


• Wed, 16 Dec 2020 2:01 pm IST


खुलासा: गरीबों का रैन बसेरा, रह रहे हैं पीएससी जवान


 रिर्पोट- महेश्वर प्रसाद सिंह, फोटोग्राफर- सलमान 
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के पास पीएससी जवानों को रखने के लिए जगह तक नहीं है। स्थिति ये है कि इन जवानों को पिछले कई दिनों से पटेलनगर स्थित लालपुर के पास रैन बसेरा में रखा गया है। ये जवान यहीं पर अपना खाना पकाते हैं और रात को यहीं पर सोते भी है। 
देवभूमि इनसाइडर की टीम ने मंगलवार देर रात शहर में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए बने रैनबसेरा का हाल जाना, तो यह खुलासा हुआ। टीम पहले खुदबुड़ा स्थित रैनबसेरा में पहुंची। वहां करीब 25 बेघर लोग सो रहे थे। वहां लोगों को ठंड से बचाने की उचित व्यवस्था भी थी। टीम इसके बाद लालपुल चौक के पास रैनबसेरा में पहुंची तो वहां पीएससी के जवान सोते हुए मिले। रैनबसेरे के एक कमरे में इनका कब्जा था। जवानों के हथियार भी उसी कमरे में रखा हुआ मिला। पीएससी के जवानों से इस सम्बंध में बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जो है आपके सामने है। इससे ज्यादा हम लोग कुछ नहीं बोल सकते हैं। इन जवानों को यहां कई तरह की परेशानियां भी हो रही है।

'' पिछले कुछ दिनों से शादी समारोह के चलते सभी धर्मशालाओं में बुकिंग चल रही थी। इसलिए इन जवानों को यहां रखा गया है। एक से दो दिन में इनको दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। ''
श्वेता चौबे, एसपी सिटी