Read in App


• Fri, 18 Dec 2020 11:15 am IST


साढ़े छह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं पर संकट, नहीं मिलेगा राशन


देहरादून। आधार कार्ड से राशन कार्ड अपडेट करने में सरकारी स्तर से हुई लापरवाही के चलते प्रदेश के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं पर संकट आ गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों में इन उपभोक्ताओं के आधार नंबर अपडेट नहीं होने के कारण पोर्टल से हटा दिया है। अकेले नैनीताल जिले में 60 हजार यूनिटें हटाई गईं हैं। 
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख यूनिटें (उपभोक्ता) हैं। इनमें से 55.50 लाख उपभोक्ताओं का ही आधार राशन कार्ड में अपडेट हुआ है। खाद्य सचिव ने पूर्ति विभाग को ऐसे उपभोक्ताओं का आधार अपडेट करने या पोर्टल से उन्हें हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद पूर्ति विभाग ने साढ़े छह लाख यूनिटों को पोर्टल से हटा दिया। अब इन यूनिटों पर राशन नहीं मिलेगा।