Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Sep 2021 2:44 pm IST

इंटरव्यू

हवाई दावे कर रहे हैं केजरीवाल.. गोपाल राय



उत्तराखंड में राजनीतिक बयार बहने लगी है। कई नए राजनीतिक दल भी यहां आगामी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आ रहे हैं। दो बार चुनाव लड़ चुके राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और राष्ट्रीय महासचिव विष्णु राय अपने साथियों के साथ उत्तराखंड के दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी इस बार 5 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित गोपाल राय ने कहा कि दोनों ही नेताओं ने उल्लेखनीय काम किया है राम मंदिर निर्माण कश्मीर की स्थिति सुधारना तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण काम देश में बीजेपी ने किए हैं, इसीलिए वह बीजेपी के साथ गठबंधन करके दोबारा भाजपा की सरकार बने ऐसा प्रयास करना चाहते है। उनकी सकारात्मक वार्ता भाजपा के नेतृत्व के साथ चल रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 5 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए योगदान करेगी। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उन्होंने झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया।