Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 3:31 pm IST

बिज़नेस

आरआईएल के नए सीएफओ चुने गए वेंकटचारी श्रीकांत, आलोक अग्रवाल चेयरमैन के वरिष्ठ सलाहकार होंगे


रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रबंधन के स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने वेंकटचारी श्रीकांत को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक जून 2023 से प्रभावी होगी। वे कंपनी के वर्तमान सीएफओ आलोक अग्रवाल की जगह लेंगे। 1 जून 2023 से आलोक अग्रवाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। आलोक अग्रवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें साल 2005 में कंपनी का सीएफओ नियुक्त किया गया था। वहीं, वेंकटचारी श्रीकांत 14 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं।