Read in App


• Tue, 10 Oct 2023 5:30 pm IST

बिज़नेस

अदाणी को पछाड़कर फिर टॉप पर पहुंचे मुकेश अंबानी, टॉप 10 में बिड़ला-बजाज की वापसी


हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में कई बदलाव आए हैं। '360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023' के अनुसार देश में धन वितरण से जुड़े कई नए रुझानों का पता चलता है। इस सूची में 278 नए लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 7,28,200 करोड़ रुपये है। लिस्ट में औद्योगिक उत्पादों से जुड़े 33 लोगों जबकि धातु और खनन क्षेत्र से जुड़े 29 लोगों को पहली बार जगह मिली है। इस अवधि में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले व्यक्तियों की संख्या में 219 लोगों यानी 76% की वृद्धि दर्ज की गई। इससे इस तरह की संपत्ति वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 1,319 हो गई।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी 8,08,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावे, कुमार मंगलम बिड़ला और नीरज बजाज की भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापसी हो गई है। उन्होंने विनोद अदाणी और उदय कोटक को पछाड़कर सूची में वापसी की है।