Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Sep 2022 11:37 am IST

बिज़नेस

रेपो रेट पर आरबीआई के फैसले से पहले सेंसेक्स 170 अंक टूटा, निफ्टी 16800 के नीचे


रेपो रेट पर रिजर्व बैंक की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार पर दबाव दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स में लगभग 170 अंकों की गिरावट दिखी है। वहीं निफ्टी भी लगभग 40 अंक टूटकर 16800 के लेवल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को वोड-आइडिया के शेयराें में तीन प्रतिशत की तेजी दिख रही है जबकि डिश टीवी के शेयर दो प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार से शुक्रवार को नकारात्मक संकेत मिले। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका के बाजार में एक बार फिर गिरावट नजर आई। गुरुवार को डाऊ जोंस 458 अंक गिरा। वहीं, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में भी गिरावट आई। नैस्डेक 2.84% तो एसएंडपी 500 2.11% गिरा। एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई। एसजीएक्स निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,700 के पास खुला। निक्केई भी लाल निशान में हैं।