Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 1:45 pm IST


थोक महंगाई दर में गिरावट; घटकर 8.39 फीसदी हुई, अक्तूबर महीने के आंकड़े जारी


थोक मूल्य मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में घटकर 8.39 प्रतिशत हो गई, यह सितंबर में 10.7 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा किया गया है। देश में थोक मुद्रास्फीति मार्च 2021 के बाद पहली बार दोहरे अंकों के निशान से नीचे आई है। उस समय थोक महंगाई दर 7.89 प्रतिशत थी।

अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 तक लगातार 18 महीनों में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) प्रिंट दोहरे अंकों के निशान से ऊपर रहा। वहीं आंकड़ों के अनुसार अगस्त के महीने के लिए WPI को 12.41 प्रतिशत से संशोधित कर 12.48 प्रतिशत कर दिया गया था। अक्टूबर 2021 में थोक महंगाई दर 13.83 फीसदी थी।