Read in App


• Mon, 2 Aug 2021 11:06 am IST


क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास : विनोद चमोली


देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मेयर विनोद चमोली ने कहा कि जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं वे जनता की बेहतरी के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता का सहयोग भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। वे भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज के विधिवत कार्य शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।