Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Nov 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

100 Powerful Women Summit 2022: लड़कियों को कंप्यूटर और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ा रहीं अर्चना सिंह


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
एक गूंज संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने डेली इनसाइडर की टीम को धन्यवाद देते कहा सौ सशक्त महिलाओं को एक मंच पर लाकर एक-दूसरे से रूबरू कराना एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा उनकी संस्था लड़कियों को कंप्यूटर और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रह रहे बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें जरूरत की हर चीज मुहैया कराने का काम करती है। संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षित करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का है