Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Jan 2022 3:31 pm IST

वीडियो

शादी के दौरान दूल्हा हुआ नाराज, लड़की ने चचेरे भाई के साथ लिए सात फेरे



तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में एक थप्पड़ से नाराज होकर लड़की ने शादी तोड़ दी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नाराज दुल्हन ने अपने चचेरे भाई से शादी रचा ली। आपको बता दें की यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है। जहां एक जाने-माने व्यापारी की बेटी की शादी एक लड़के से तय हुई थी। दरअसल लड़की शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से जब वह गेस्ट हाउस वापस लौटी तो परिवार वालों के साथ डांस करते हुए एंट्री की। वहीं लड़की का यह तरीका लड़के को नागवार गुजरा और सभी के सामने दानों में बहस शुरू हो गई। उसके बाद बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने आपा खो दिया और सबके सामने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।