Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 5:36 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: लड़कियों को बिना किसी के दबाव में आये अपना करियर चुनना चाहिए- आंचल गुप्ता


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कर उनका मार्गदर्शन करने वाली आंचल गुप्ता ने डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए कहा वे युवा पीढ़ी खास कर लड़कियों को करियर चुनने में उनका मार्गदर्शन करती हैं और उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराती हैं। वे लड़कियों को अपनी पसंद का काम करने की सलाह देती हैं। वे उन्हें बताती हैं कि समाज और परिवार के दबाव में आये बिना वह अपना करियर चुनें और भविष्य बनाएं। आंचल ने  महिलाओं को  सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल को सराहनीय बताया और उन्हें धन्यवाद दिया।