Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 4:59 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, बस उन्हें जरूरत होती है किसी सपोर्ट की- डॉक्टर भारती सरन


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
 समाज में खुद की पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहीं महिलाओं की हौसलाफजाई करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती सरन ने कहा  'तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए उदास है, तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है।' उन्होंने सौ सशक्त महिलाओं को संवाद करने के लिए एक मंच पर आमंत्रित करने और उन्हें सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, बस उन्हें जरूरत होती है किसी सपोर्ट की। वे कहती हैं आज भी बेटियों के जन्म पर कई महिलाएं दुखी हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें मोटिवेट करना होता है और बताना पड़ता है आज बेटियां बोझ नहीं हैं। वह समाज में बड़े-बड़े काम करने के सक्षम हैं। अब लड़की और लड़कों में कोई अंतर नहीं रह गया है। दोनों बराबर होते हैं।