Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Nov 2022 4:42 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: महिलाओं को संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराना प्रशंसनीय- अनुपम चमन


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
घर की चाहरदीवारी से बाहर निकल कर खुद की पहचान बनाने वाली सौ सशक्त महिलाओं की सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल पर पूर्व पार्षद अनुपम चमन सक्सेना ने ख़ुशी जताई है और संस्था को धन्यवाद दिया है। अनुपम कहती हैं कि समाज में बेहतरीन कार्य कर रही महिलाओं को संवाद करने और उन्हें तर्क-वितर्क करने के लिए मंच उपलब्ध कराना बेहद प्रशंसनीय कार्य है।  तीन बार पार्षदी का पद संभाल चुकीं अनुपम कहती हैं कि वे भाजपा से जुड़ी हैं और उनकी पार्टी में भी महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।