Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Oct 2021 5:08 pm IST

न्यूज़ एनालिसिस

राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल


निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे । गौरतलब है कि राम सिंह केड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ता लगातार नाराज़गी जता रहे हैं । इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भीमताल में एक बैठक की । आइए देखते हैं उत्तराखंड के प्रमुख समाचार पत्रों ने इस खबर को किस तरीके से प्रकाशित किया है। 

अमर उजाला : अखबार ने " राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल, कार्यकर्ताओं की दो टूक- बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया तो होगा विरोध
शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की है। इस खबर में लिखा है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। 

दैनिक जागरणः अखबार ने " भाजपा के परंपरागत वोट बैंक पर है नजर, दोबारा जीते तो इतिहास बनाएंगे राम सिंह कैड़ा” शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की है। इसमें लिखा है कि भीमताल विधान सभा से विधायक राम सिंह कैड़ा ने भले ही भाजपा का दामन थाम लिया हो लेकिन इसके बाद भी दूसरी बार उनके विधानसभा पहुंचने की डगर आसान नही है।  भीमताल विधान सभा में चौथी बार विधान सभा का चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में ठीक चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

न्यूज़ एनालाइज
राम सिंह कैड़ा का हाल ही भाजपा में शामिल होना भाजपा कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है । इसके चलते राम सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर आज ने सोमवार को भीमताल में एक बैठक हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भले ही पार्टी में राम सिंह कैड़ा को शामिल कर लिया है । लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट तो कार्यकर्ता को ही देना होगा। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी में उस विधायक को शामिल किया है । जिसने 5 साल हमारे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है गोविंद सिंह बिष्ट ने अपनी बातों में यह साफ कर दिया कि विधायक कैड़ा के किसी भी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।