Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Nov 2022 4:15 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: बिना महिलाओं के आगे आये देश का विकास संभव नहीं है: धर्मेंद्र कश्यप


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं आगे नहीं आएंगी तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। महिलाओं को सम्मान मिलना ही चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री भी महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। वे लाल किले की प्राचीर से भी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की बात करते हैं। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा सौ सशक्त है। महिलाओं को सम्मानित करने की डेली इनसाइडर की पहल सराहनीय है और इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।