Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Nov 2022 11:41 am IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: सपनों को पूरा करने के रास्ते में आ रहीं बाधाओं का डट कर सामना करें महिलाएं-अंजुला नारंग


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए मॉडल अंजुला नारंग ने कहा, महिलाओं को सपने जरूर देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी चाहिए। अगर सपनों को पूरा करने के रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो उनका भी डटकर सामना करना चाहिए। महिलाएं अगर अपने लक्ष्य को पाने के लिए डटी रहेंगी तो आज नहीं तो कल उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। अंजुला ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं सौ सशक्त महिलाओं को सम्मानित करने के लिए डेली इनसाइडर को धन्यवाद दिया है।