Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jan 2022 10:53 am IST

राजनीति

जनता के सुझावों पर भाजपा बनाएगी घोषणापत्र


उत्तरकाशी: भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र पर काम शुरू कर दिया है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों से जनता के सुझावों के आधार पर पार्टी घोषणापत्र बनाने में जुट गई है। भाजपा की ओर से मांगे गए सुझावों की पेटी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय ज्ञानसू पहुंची। यहां भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भी पेटी में अपने सुझावों को रखा। भाजपा मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के सुझावों को देहरादून पार्टी प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा। जहां इन सभी सुझावों पर विचार कर प्रदेश हाईकमान घोषणापत्र में शामिल करेगी।