Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 7:00 pm IST


उत्तराखंड: गन्ने में लग रहा है लाल सड़न रोग, किसान परेशान


देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में बोई जाने वाली मुख्य फसल गन्ने में अब रेड राट यानी लाल सड़न रोग लग गया है। जिसमें शुरुआत में गन्ने की पत्तियां सूखने लगती हैं। और बाद में गन्ने पर भी इस बीमारी का असर होता है और फसल सूखी हुई नजर आती है। गन्ने की फसल इस रोग से बर्बाद न हो जाए इसकी चिंता किसानों को सताने लगी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने और समय पर रोग का उपचार विशेषज्ञों की मदद से करने की सलाह दी है। डीएस असवाल (सहायक कृषि अधिकारी, डोईवाला) का कहना है कि गन्ने में लगने वाला यह एक बीज और भूमि जनित रोग है। जिसमें किसान सतर्क होकर समय से रोग का निदान करें। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लें। विभाग की ओर से भी इस बीमारी से फसल के बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।