Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Mar 2022 4:40 pm IST

जन-समस्या

दहशत का पर्याय बन रहे हैं आवारा जानवर


बागेश्वर: बागेश्वर में नगर में आवारा घूम रहे जानवर अब दहशत का पर्याय बनते जा रहे हैं। इन दिनों कई जानवर हिंसक हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चे समेत राहगीर परेशान हैं। इतना ही नहीं यही जानवर दुकानों के बार रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने पालिका से इन जानवरों को गोसदन भेजने की मांग की है। मालूम हो कि जबसे खेती किसानों ट्रेक्टर से होने लगी है तब से नगर में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ने लगी है। तहसील मार्ग, माल रोड तथा विकास भवन मार्ग पर सबसे अधिक जानवर जमा हो रहे हैं। कई जानवर हिंसक होने लगे हैं। गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंप के सामने एक जानवर हिंसक हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पैदल चलने वाले हमेशा दहशत में रहते हैं। यही जानवर लोगों की दुकान के बाहर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।