Read in App


• Sat, 10 Jul 2021 10:13 pm IST


आंदोलनकारी किसानों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहा प्रशासन... विजय शास्त्री


हरिद्वार। भाकियू के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों को ट्रक से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।  विजय शास्त्री ने कहा कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चल रहा है। शुक्रवार की रात किसान टोल प्लाजा पर बैठे थे। इसी दौरान सारे बैरियर तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसानों को कुचलने का प्रयास किया। किसानों ने भागकर जान बचाई। विजय शास्त्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा धरना दे रहे किसानों को कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। जो सुरक्षा उपलब्ध करायी गयी थी, वह भी हटा ली गई है। टोल प्लाजा प्रबंधन व शासन प्रशासन किसानों के खिलाफ साजिश रच रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि किसान लगातार 7 महीने से बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। शासन प्रशासन लगातार किसानों, मजदूरों का शोषण कर रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान चमन लाल शर्मा, वीरेंद्र पाल, राजेंद्र सिंह, टिंकू बालियान, रोहतास, मोहम्मद अजीम, कुलदीप सैनी, सुभाष सिंह ढिल्लो, मोहम्मद इस्लाम, सुभाष कुंभाल, विक्रम पाल, सोमपाल, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, नूर हसन, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।