Read in App


• Tue, 18 Jun 2024 3:20 pm IST


काशीपुर में तेंदुए की दहशत, कॉलोनीवासी घरों में दुबकने को मजबूर


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सिटी नर्सिंग होम वाली कॉलोनी में दोबारा से तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह सेठी ने बताया सोमवार सुबह उन्हें कॉलोनी में एक तेंदुआ घूमते दिखा। शोर मचाने पर वह भाग गया। उन्होंने बताया लगभग डेढ़ महीने पहले भी कॉलोनी में देर रात तेंदुआ दिखाई दिया था। तब सूचना देने पर वन विभाग की टीम ने रात में ही कांबिंग कर तलाश किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने बताया पास ही स्थित तीर्थ द्रोणासागर से सटे गौविषाण टीले में तेंदुआ रह रहा है। बावजूद इसके विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। खौफ के कारण शाम ढलते ही कॉलोनीवासी घरों में कैद हो रहे हैं।