Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 6:00 pm IST


मजदूर संगठन का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी


भारत मजदूर संगठन उत्तरकाशी से जुड़े मजदूरों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाकर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए धरना स्थल पर कीर्तन भजन भी किया। साथ ही सरकार से शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं करने पर आंदोलन जारी रखने का निणर्य लिया। कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व की भांति कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।  इस दौरान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह ने कहा कि वह सरकार से लंबे समय से श्रमिकों को पूर्व की भांति विवाह के लिए एक लाख दिए जाने की मांग कर रहें, जबकि वर्तमान में केवल 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कहा कि कोविड महामारी के कारण श्रमिकों की आजीविका सबसे अधिक प्रभावित हुई है।