Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 1:30 pm IST


बागेश्वर : पिंडारी की यात्रा कर लौटे कमिश्नर, ग्लेशियर को शासन ने किया है ट्रेक आफ द ईयर घोषित


बागेश्वर :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) चार दिवसीय पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा से लौट आए हैं। वह यहां से नैनीताल रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैक रूट और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पिंडारी, पनवाली द्वार, छांगुच, बलजुरी, नंदाकोट, नंदखाट, ट्रेलपास आदि की जानकारी भी जुटाई। कहा कि साहसिक पर्यटन की अभाव संभावनाएं हैं। सरकार की मंशा भी प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।आयुक्त कुमाऊं रावत ने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर को शासन ने ट्रेक आफ द ईयर घोषित किया है। शीघ्र ही पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाना है। व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। जिला योजना से कार्यदायी संस्था लोनिवि को 26 लाख की धनराशि रूट मरम्मत को अवमुक्त की गई है। समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देना है।