Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 4:32 pm IST

वीडियो

मंत्री रेखा आर्य ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण



आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय  किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना, साथ ही किसान भाइयों के साथ फोन पर वार्ता कर उन्हें समय पर मिल रहे भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियो से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।