Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Dec 2022 6:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया के असेह प्रांत पहुंचे रोहिंग्या मुसलमान, 58 में से 3 की हालत बदत्तर, इलाज जारी...


इंडोनेशिया के असेह प्रांत के तट पर पहुंचे भूखे और कमजोर दिख रहे दर्जनों रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षित उतारा गया। 

बताया जा रहा है कि, हफ्तों की समुद्री यात्रा बाद 58 पुरुषों का एक समूह असेह बेसार जिले के लेडोंग गांव में इंद्रपत्र तट पर पहुंचा है। स्थानीय पुलिस प्रमुख रोली युइजा अवे ने पुष्टि करते हुए बताया कि, उन्होंने जातीय रोहिंग्या समूह को एक जर्जर लकड़ी की नाव पर देखा और उन्हें उससे उतारने में मदद की। फिर उनके आने की सूचना अधिकारियों को दी। 

रोहिंग्या मुसलमान भूख और शरीर में पानी की कमी के चलते काफी कमजोर नजर आ रहे थे। उनमें से कुछ लंबी और मुश्किल भरी यात्रा के कारण बीमार भी पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि, गांववालों और अन्य लोगों ने रोहिंग्या शरणार्थियों को भोजन और पानी दिया। औऱ उनका इलाज भी कराया।