Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 May 2023 7:30 pm IST

मनोरंजन

निक ने किया बेटी की परवरिश का खुलासा, कहा- 'मालती को हिन्दू और क्रिश्चियन दोनों धर्मों की शिक्षा देंगे'


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एन्टरटेनमेंट जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में माना जाता है। दोनों के बीच काफी प्यार है और ये एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, निक ने अपने और प्रियंका के अलग-अलग धर्मों के बारे में खुलकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि कैसे उनकी बेटी के बड़े होने पर उसके ऊपर धर्म का प्रभाव पड़ेगा। एक बातचीत में निक ने कहा, वे अपनी बेटी मालती मैरी को 'बाइबिल सिद्धांतों के तत्वों' और हिंदू धर्म दोनों की शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा, ‘ईश्वर के साथ मेरा गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता है लेकिन मैंने अभी जो एक किताब में पढ़ी है, ईश्वर ने उससे कई अलग आकार लिए हैं।’  उन्होंने आगे कहा ‘एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद मैंने उस धर्म और विश्वास के बारे में काफी कुछ सीखा है और समझा कि यह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा-  हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबल के सिद्धांतों और हिंदू धर्म के तत्व भी होंगे।