Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Apr 2023 3:30 am IST

मनोरंजन

इस डेट को रिलीज होगा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर, KRK ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी


 स्पाई थ्रिलर 'पठान' के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म जून में रिलीज की जाएगी।. किंग खान के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। वहीं अब 'जवान' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर जल्द ही जारी किया जायेगा।
फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को लेकर खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बता दें कि केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है, शाहरुख खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है,'जवान 'टीजर 2 मई को रिलीज किया जायेगा। फिल्म जवान, भी 'पठान' की तरह ही ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।'