Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 2:56 pm IST


पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक


भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। नरेन्द्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल सिंह रावत ने कहा यूपी में सरकार के मुखिया रहते कल्याण सिंह ने जो कार्य किये है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हीं बदौलत आज राम मंदिर निर्माण का रास्त साफ हुआ है। उन्होंने मंदिर के लिए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया और जेल भी गए। उन्होंने हमेशा पार्टी के हित में कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया।