Read in App


• Tue, 8 Jun 2021 5:08 pm IST


ग्रामीणों को दी राशन किट


पौड़ी-बिचली ढांडरी में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाएं गए राशन किट, मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 57 परिवारों को सामग्री उपलब्ध करवाई गई। बिचली ढांडरी की ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसांई रावत द्वारा उपलब्ध करवाएं गए राशन किट, मास्क व सेनिटाइजर का गांव में वितरण किया गया। उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की है।