Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 2:13 pm IST


मंजियाली ग्राम पंचायत का दो पुरस्कारों के लिए चयन


उत्तरकाशी:  केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय ने विकास खंड नौगांव की मंजियाली ग्राम पंचायत का दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण तथा ग्राम पंचायत विकास योजना के पुरस्कार के लिए चयन किया है।पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान प्रकाश रावत तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकुर जैन को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर वर्ष विकास कार्यों तथा दस्तावेजों के रख रखाव के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। ग्राम पंचायत मंजियाली में 250 परिवार हैं, जिनकी आबादी करीब 12 सौ है। ग्राम पंचायत ने वर्ष 2021 में पुरस्कारों के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था।