Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Dec 2022 10:00 pm IST

राजनीति

अनिल देशमुख से मिलने पहुंचे संजय राउत, कहा- देशमुख निर्दोष हैं, “मैंने भी अन्याय सहा है”


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख दो दिन पहले जेल से जमानत पर रिहा हो गए। देशमुख बीते करीब एक साल से ज्यादा दिनों तक जेल में थे। 

वहीं जेल से बाहर आते ही राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अनिल देशमुख से मुलाकात की। बता दें कि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में देशमुख को जमानत देने के अपने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण राज्य के उनके मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा हो गए। 

वहीं संजय राउत ने कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि, देशमुख निर्दोष हैं। उनकी तरह केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के कारण मैंने भी अन्याय सहा है। इससे पहले कभी भी राजनीतिक विरोधियों के साथ इस तरह का क्रूर व्यवहार नहीं किया गया।