Read in App


• Fri, 6 Oct 2023 4:54 pm IST


अनर्सा में 60.07 और शामा में 42.72 प्रतिशत मतदान


बागेश्वर। शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य और अनर्सा ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव संपन्न हो गया है। शामा में 42.72 प्रतिशत और अनर्सा में 60.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आगामी सात अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के लिए चार मतदान स्थल बनाए गए थे। सुबह से ही मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मतदान में गिरावट देखी गई। शाम के समय फिर मतदान तेज हुआ। क्षेत्र पंचायत सीट पर 905 महिला और 888 पुरुष मतदाता समेत कुल 1793 मतदाता पंजीकृत थे। 372 महिला और 394 पुरुष मतदाताओं समेत कुल 766 मतदाताओं ने वोट डाले। आरओ ख्याली राम ने बताया कि सभी केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।इधर, अनर्सा में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। एक ही मतदान केंद्र में हुए चुनाव में 298 पुरुष और 268 महिला मतदाता समेत कुल 566 मतदाता पंजीकृत थे। 146 पुरुष और 194 महिला मतदाता समेत कुल 340 मतदाताओं ने वोट डाले। आरओ आलोक भंडारी ने बताया कि केंद्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सात अक्तूबर को सुबह मतगणना होगी।