Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 1:21 pm IST


कर्णप्रयाग में आई डीजल की बाढ़,जानें मामला


कर्णप्रयाग में आज सुबह डीजल की बाढ़ आ गई। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक डीजल की बाढ़ देखकर लोग भौचक्के रह गए। जिसको जो बर्तन मिला वो लेकर आया और डीजल भरकर ले गया। दरअसल पेट्रोल पंप का डीजल टैंक लीक हो गया। इससे पेट्रोल पंप की दीवार से डीजल बहने लगा और बहते हुए बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। जब तक घटना की सूचना तत्काल पेट्रोल पंप संचालक को दी गई,तब तक कई हजार लीटर डीजल नाली और सड़क पर बह चुका था।