Read in App


• Mon, 4 Oct 2021 6:40 pm IST

जन-समस्या

अस्कोट में कांग्रेसियों ने सीएम योगी का पुतला जलाया


यूपी के लखीमपुर में किसानों की मौत से कांग्रेसियों में उबाल है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार बर्बरता पर उतर आई है और किसान आंदोलन को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाजार में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में सीएम योगी का पुतला जलाया। पूर्व प्रदेश सचिव पाल ने कहा किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रही है। सरकार के लाख हथकंडों के बावजूद भी किसान आंदोलन को दबाने में नाकाम रही तो अब किसानों को मौत के घाट उतार कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट ने कहा भाजपा सरकार में किसानों और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।