Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 2:26 pm IST

ब्रेकिंग

Uttarakhand election Breaking: 5 हज़ार वोटों से पीछे सीएम धामी, भाजपा 45 सीटों पर आगे


देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में रूझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में आकड़ा कुछ इस प्रकार है की भाजपा अभी तक 45   सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी और उक्रांद का खाता  अभी तक नहीं खुला है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें नजर आ रही है।  

खटीमा - सीएम धामी 5000 वोटों से पीछे, कांग्रेस के भुवन कापड़ी आगे

श्रीनगर - भाजपा के कैबिनेट मंत्री धनसिंह 96 वोट से पीछे , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आगे 

चकराता- कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह 9 हजार वोट से आगे, राम शरण नौटियाल पीछे 

हरिद्वार शहर - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 9 हजार वोट से आगे

लालकुआं- 16 हज़ार वोटों से कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत हारे 

बाजपुर से यशपाल आर्य हज़ार वोटो से आगे 

कालाडूंगी- भाजपा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत आठ हजार वोट से आगे

डीडीहाट - भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल तीन हजार वोट से आगे

सोमेश्वर - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य चार हजार वोट से आगे

गंगोत्री - भाजपा के सुरेश चंद चौहान 6 हजार मतों से आगे, आप के कर्नल कोठियाल तीसरे नंबर पर

गदरपुर - कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे 6 हजार वोट से आगे

चौबट्टाखाल - कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 4 हजार मतों से आगे

गदरपुर  : शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय जीते 

मसूरी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जीते 

हरिद्वार ग्रामीण - अनुपमा रावत जीती