Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Apr 2022 4:06 pm IST


ओंकार बहुगुणा को किया याद


पौड़ी:  नगर पालिका सभागार में जन पक्षीय सरोकारों के लिए ताउम्र समर्पित संघर्षशील कॉमरेड ओंकार बहुगुणा मामू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं लंबे संघर्षों को याद किया गया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की परंपरा के साथी को उमेश डोभाल ट्रस्ट पौड़ी सहित विभिन्न जनसंघटनों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उमेश डोभाल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बिमल नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, रवि रावत ने उनके संघर्ष और व्यक्तित्व के बारे में बताया और उन्हें संघर्षों का पयार्यवाची बताया।