Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Sep 2021 11:47 am IST

मनोरंजन

'भारत की बेटी होने पर आज शर्म आ रही है'- मुनमुन दत्ता


तारक मेहता  का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दिखने वाले कलाकार राज अनादकट (Raj Anadkat) और  मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हैं। इसकी वजह है  दोनों के रिलेशनशिप में होने की उड़ती खबरें। बता दें कि राज मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। इसके कारण सोशल मीडिया पर दोनो को लेकर काफी मीम्स बनाए गए हैं। लोगों का ये रिएक्शन देखकर मुनमुन काफी आहत हैं। उन्होंने यह तक कह डाला कि मुझे भारत की बेटी होने पर शर्म आ रही है। वहीं राज भी नाराज़गी जताते नजर आए। उन्होंने लिखा- , ‘जो भी लोग मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन बनावटी स्टोरी की वजह से मेरी लाइफ में क्या असर पड़ सकता है. बिना मेरी राय जाने मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं. जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं. भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें.’