Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 3:26 pm IST


देवस्थानम बोर्ड के विरोध में कांग्रेस ने किया जलाभिषेक


शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित सतेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का जबरन गठन कर चारधाम तीर्थपुरोहितों के हकों पर कुठाराघात किया है। कहा चारधाम तीर्थपुरोहित बीते एक वर्ष से देवस्थानम बोर्ड का लगातार विरोध करते आ रहें हैं, लेकिन सरकार मामले में चुप्पी साधे हुऐ है। कहा सरकार को सतबुद्धि आये इसके लिये कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के गठन को भंग करने के लिये भजन कीर्तन और भगवान शिव का जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया है।