Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 May 2022 1:21 pm IST

नेशनल

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल


अभी कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अभी कुछ राज्य में भीषण गर्मी जारी है, तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो आज देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण आज यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

वहीं गुजरात में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं उत्तराखंड में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस  बना रहेगा, और साथ ही आज यहां आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

अगर वहीं बात करें जम्मू की तो आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही यहां बादल छाए रहेंगे।

इन राज्यों में होगी बारिश
skymetweather की माने तो, आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में हल्की बारिश होगी। इसके अलावा, ओडिशा में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।