Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Jan 2022 2:47 pm IST


उत्तराखंड : बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना किसी पार्टी की नहीं बनेगी बात


उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं, युवाओं व बेरोजगारों के मुद्दे ही हावी हैं। राज्य के बुजुर्ग मतदाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि राज्य में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 12,88,529 है। यह राज्य के कुल मतदाताओं का करीब 16 फीसदी है। बुजुर्ग मतदाता वोट देने में भी आगे रहते हैं। 

ऐसे में कहा जा सकता है कि बुजुर्ग वोटरों के आशीर्वाद के बगैर राजनीतिक दलों की बात बनने वाली नहीं है। उन्हें बुजुर्ग वोटरों के मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा। राज्य में कुल वोटरों की संख्या 81,43,922 है। इनमें 41,19,795 पुरुष और 40,18,552 महिलाएं हैं। 

राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,88,529 बुजुर्ग वोटर हैं। इनमें भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1,58,742 वोटर हैं। जबकि 60 से 69 आयु वर्ग के 7,29,422 वोटर शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाए तो राज्य की हर विधानसभा में औसतन 18 हजार से अधिक बुजुर्ग वोटर हैं। यह वोटर किसी भी विधानसभा के चुनावों में निर्णायक साबित हो सकते हैं।