Read in App


• Tue, 4 May 2021 8:15 pm IST


उत्तराखंड: 12 जिलों में 282 कंटेनमेंट जोन, अकेले देहरादून में 70 इलाके सील


प्रदेश में कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन नहीं है, वेंटिलेटर भी नहीं मिल रहे। सोमवार को 24 घंटे के भीतर 5403 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 128 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 12 जिलों में 282 इलाके सील किए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 70 कंटेनमेंट जोन हैं।

यहां शहर में 54 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 7 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 4 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला और कालसी में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। त्यूनी में भी एक कंटेनमेंट जोन है। अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में एक और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में कुल 43 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 38, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।