Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Mar 2022 4:36 pm IST

जन-समस्या

भूस्खलन के चलते 18 परिवारों को हुआ खतरा


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव में सोमवार को अचानक भूस्खलन होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। भूस्खलन से एक शौचालय और गोशाला मौके पर ही जमींदोज हो गए। भूस्खलन से गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जाकर सभी 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। जबकि घटना स्थल पर निरंतर नजर बनाई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है। उन्होंने बताया कि 11 मकानों को लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार हैं जिसमें 117 लोग रहते हैं। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है।