Read in App


• Sat, 24 Apr 2021 9:15 am IST


सावधान रहें : भारत में मिला कोरोना का ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचाया हुआ है। दूसरी लहर का प्रभाव इस कदर गंभीर है कि देश में अब रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख को पार कर गया है। अस्पताल और ऑक्सीजन जैसे आवश्यक संसाधनों की कमी ने देश में तबाही मचाई हुई है। इस बीच देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के 'ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट' के पाए जाने की खबर सामने आ रही है। तो क्या अब कोरोना और भयावह रूप लेने जा रहा है? यह सवाल सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। 


ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट क्या है? भारत में कोरोना के अब तक डबल म्यूटेशन वाले वेरिएंट मिलने का जानकारी थी। डबल म्यूटेशन का मतलब होता है वायरस के दो अलग-अलग स्ट्रेन होना। अब मिले ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट में विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कोरोना के तीन स्ट्रेन हो सकते हैं। फिलहाल वायरस का यह नया स्ट्रेन कितना अलग है इस बारे में विशेषज्ञों को बहुत अधिक जानकारी नहीं है। 


कितना संक्रामक हो सकता है?  स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट की संक्रामकता और इससे होने वाले संभावित जोखिमों के बारे में जानने के लिए और शोध की आवश्यकता है। हालांकि माना जा रहा है कि वायरस म्यूटेशन के साथ और खतरनाक होता जा रहा है, इस लिहाजे से ट्रिपल म्यूटेशन वेरिएंट काफी शक्तिशाली और घातक हो सकता है।